#निषेधाज्ञा Archives - Tez Raftar Live

नीट-पीजी परीक्षा को लेकर रांची के चार केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
रांची। नीट-पीजी 2026 परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची जिले के चार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

30 अगस्त को सुबह 6 बजे से लागू रहेगा आदेश

नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को रांची जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची के आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। यह आदेश 30 अगस्त 2026 को प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध

निषेधाज्ञा के दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम तथा शवयात्रा को इससे मुक्त रखा गया है।

इसके अलावा किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को इससे छूट रहेगी।

लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला आदि हरवे हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी प्रकार की बैठक या आमसभा के आयोजन पर रोक रहेगी।

रांची के चार परीक्षा केंद्र

राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आरटीसीआईटी, आनंदी, ओरमांझी प्रखंड चौक, रांची।

अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, प्रगति पथ, रोड नंबर-6, सामलोंग, लोअर चुटिया, गणेश नर्सिंग होम के पास, रांची।

आईक्यूब डिजिटल, मेडांता अस्पताल के पास, कैफेटेरिया भवन, इरबा, रांची।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ओल्ड एचबी रोड, प्रगति पथ, रांची।

The post नीट-पीजी परीक्षा को लेकर रांची के चार केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा appeared first on Tez Raftar Live.