#मौसम@खबर Archives - Tez Raftar Live

पूर्वी चंपारण में पारा 39°C पहुंचा, लू-गर्मी से जन-जीवन बेहाल, स्कूलों की टाइमिंग बदली
-प्रशासन क्लर्क मोड में, सुरक्षा की तैयारी

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि लू के कारण महसूस किया जाने वाला तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी और उमस से जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी हवा और शुष्क मौसम के कारण तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे रातें बेचैन करने वाली हो गई हैं।

-जन जीवन प्रभावित

भीषण गर्मी का असर बाजार, खेत-खलिहान और स्कूल-कॉलेज सभी जगह दिख रहा है। दोपहर 12 से 4 बजे तक मोतिहारी की सड़कें लगभग खाली रहीं। सब्जी और फल विक्रेताओं ने जल्दी दुकान बंद कर दी। मजदूर, रिक्शा चालक और निर्माण कार्य से जुड़े लोग गर्मी के कारण काम करने में असमर्थ हैं। कई जगहों पर लू लगने के मामले भी सामने आए हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को दिन में घर से न निकलने और खूब पानी पीने की सलाह दी है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में ORS, ग्लूकोज और जरूरी दवाओं का स्टॉक बढ़ाया गया है। गर्मी से बचाव को लेकर जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी-निजी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 से 11:30 बजे तक कर दी है। दोपहर की पाली बंद कर दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी समय में बदलाव किया गया है।

-किसान और बिजली की चिंता

धान की रोपाई कर चुके किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज धूप और गर्म हवा से फसल झुलसने का डर है। बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में कई बार बिजली जाने से कूलर-पंखे ठप हो जा रहे हैं। लोग रात भर जागकर गुजार रहे हैं।

सीएस ने कहा
सिविल सर्जन डॉ.  डॉ शरद चंद्र शर्मा (प्रभारी सिविल सर्जन) ने कहा कि लू लगने पर तुरंत छाया में जाएं, सिर-चेहरा गीले कपड़े से पोंछें और ORS घोल पिएं। बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हल्के सूती कपड़े पहनें और सिर ढककर ही बाहर निकलें।

फिलहाल मौसम विभाग ने राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में घर से बाहर न निकलें और हाइड्रेटेड रहें।

The post पूर्वी चंपारण में पारा 39°C पहुंचा, लू-गर्मी से जन-जीवन बेहाल, स्कूलों की टाइमिंग बदली appeared first on Tez Raftar Live.