Homeअन्तर्राष्ट्रीयदिल्ली पहुंचा 78 लाख रुपये का गांजा, दो गिरफ्तार

दिल्ली पहुंचा 78 लाख रुपये का गांजा, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से उम्दा क्वालिटी का 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 78 लाख रुपये से अधिक की आंकी गई है। गांजे की यह खेप नागपुर से दिल्ली पहुंची थी। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने राजा गार्डन पुल के पास जाल बिछाकर राजस्थान के रहने वाले विजय सिंह (43) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को इसकी एसयूवी कार की तलाशी में 75 प्लास्टिक की बोरियों से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान विजय ने बताया कि वह मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले विनीत नामक व्यक्ति के लिए काम करता है और नागपुर से मादक पदार्थ खरीदता है। यह खेप नागपुर से ही आई थी। उसने आगे बताया कि उसका काम दिल्ली के सोनिया विहार निवासी अमित तक मादक पदार्थ की खेप पहुंचाना था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अमित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अमित, विनीत का करीबी रिश्तेदार था और दिल्ली-एनसीआर में संभावित खरीदारों को गांजा पहुंचाता था। अमित पहले भी अपराधों में शामिल रह चुका है। वह दुष्कर्म समेत आबकारी से संबंधित चार मामलों में संलिप्त रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments