Homeझारखंडमुख्यमंत्री पत्नी संग बोकारो पहुंच पूर्व मंत्री के नवविवाहित बेटे-बहू को दिया...

मुख्यमंत्री पत्नी संग बोकारो पहुंच पूर्व मंत्री के नवविवाहित बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव पहुंचे। यहां वे प्रदेश के पूर्व मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने जगन्नाथ महतो की पत्नी और प्रदेश की पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ महतो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे थे। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने डुमरी विधानसभा से जीत हासिल की थी। उन्होंने झारखंड में शिक्षा मंत्री का पद संभाला था। हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments