Homeझारखंडबाघमारा में मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

बाघमारा में मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

धनबाद। धनबाद जिले के बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत महुदा थाना क्षेत्र स्थित सिंगड़ा बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर यहां वाहन चालक बनकर रह रहे शातिर मुर्शिद अंसारी के घर पर बुधवार देर रात झारखंड-बंगाल की एटीएस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। यह मामला अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी से जुड़ा हो सकता है। पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह को इस काम के लिए पश्चिम बंगाल स्थित कुल्टी का अर्श मोहम्मद रॉ मेटेरियल सप्लाई कर रहा था। फिलहाल टीम गिरफ्तार आरोपितों पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान बाघमारा डीएसपी, कतरास एवं महुदा पुलिस निरीक्षक सहित स्थानीय थाना बल और विशेष दस्ते के कई अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद थे। छापेमारी के दौरान अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। इस दौरान टीम ने मुर्शिद अंसारी के घर से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित देशी पिस्तौल, हथियार निर्माण में प्रयुक्त औजार और अन्य उपकरण बरामद किया हैं। टीम ने इस मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मिर्शिद अंसारी और उसकी पत्नी हिना परवीन सहित कुल सात लोगों को गन बनाते गिरफ्तार कर लिया। वहीं, टीम ने पूछताछ के बाद संचालक मुर्शिद अंसारी की पत्नी हिना परवीन को छोड़ दिया। पकड़े गए कारीगर बिहार के मुंगेर जिला के निवासी बताए जा रहे हैं, जो तकनीकी रूप से इस काम मे दक्ष हैं। यह गिरोह अत्यंत सुनियोजित तरीके से अवैध हथियार निर्माण का काम यहां कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments