Homeअन्तर्राष्ट्रीयलोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत...

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में सात राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर शनिवार सुबह 07 बजे से मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक औसतन 58.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 69.89 प्रतिशत और बिहार में सबसे कम 48.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिहार में 48.86 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 62.80 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 66.56 प्रतिशत, झारखंड में 67.95 प्रतिशत, ओडिशा में 62.46 प्रतिशत, पंजाब में 55.20 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.00 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक यहां 62.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में जिन 57 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है। शाम 6 बजे तक मतदान के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। चार जून को मतगणना होगी और नतीजे भी उसी दिन आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments