HomeBreaking Newsबिलासपुर में मालगाड़ी पर चढ़ा पैसेंजर ट्रेन का कोच, 6 की मौत

बिलासपुर में मालगाड़ी पर चढ़ा पैसेंजर ट्रेन का कोच, 6 की मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। कोरबा से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन ने जयरामनगर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि हादसे में कुछ लोगों की मौत हुई है। मौतों की संख्या बढ़ सकती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोकल पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच यह टक्कर हुई। हादसे की जगह से आए वीडियो में दिख रहा है कि पैसेंजर ट्रेन का पहला कोच मालगाड़ी पर चढ़ गया है। बचाव और राहत कार्य की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों की मदद की जा रही है और नुकसान का आकलन हो रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह मेमू ट्रेन द्वारा ट्रेन का सिग्नल पार करना (ओवरशूट) है। सूचना के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल को तोड़ दिया जिसकी वजह से वह सामने खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जिसकी वजह से रूट का परिचालन ठप हो गया। कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। दुर्घटना की वजह से उस रूट पर रेल यात्रा प्रभावित हुई है और स्थिति को सामान्य करने की पूरी कोशिश जारी है। कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद हैं। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे में घायल और फंसे लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर चौबीसों घंटे लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह नंबर हैं- चंपा जंक्शन: 808595652, रायगढ़: 975248560, पेंड्रा रोड: 8294730162। इसके अलावा रेलवे ने दो इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है जिस पर कॉल करके भी मदद प्राप्त की जा सकती है। यह नंबर है- 9752485499, 8602007202

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments