Homeझारखंडदितवाह के प्रभाव से बना गहरा दबाव, 3 दिसंबर से झारखंड में...

दितवाह के प्रभाव से बना गहरा दबाव, 3 दिसंबर से झारखंड में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

रांची। दक्षिण–पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ तेज़ी से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। सोमवार सुबह यह गहरा दबाव में तब्दील हो गया और 1 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे तक यह चेन्नई से करीब 50 किमी पूर्व–दक्षिणपूर्व में केंद्रित पाया गया। पिछले छह घंटों में इसकी गति लगभग 5 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो दिनों बाद फिर से ठंड returning mode में आएगी। उनके अनुसार 3 दिसंबर से झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति का नया दौर शुरू हो सकता है, और न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभावित है। पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने के कारण तापमान में थोड़ी नरमी दिख रही थी, जिसका कारण हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दितवाह’ का संयुक्त प्रभाव है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 29.8°C (चाईबासा) सबसे कम न्यूनतम तापमान: 10.3°C (गुमला) मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तापमान में आगामी गिरावट को देखते हुए एहतियाती उपाय अपनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments