रांची। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कुछ इलाकों में जबकि शुक्रवार को पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, झारखंड के अधिकांश जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम है उनमें हजारीबाग 2.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 3.4 डिग्री, खूंटी में 3.2 डिग्री और लोहरदगा में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए। हालांकि धूप में तपिश होने के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत मिली और लोग खुली जगह में धूप सेकते नजर आए। राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों को ठंड फिलहाल रुलाएगी। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।
नौ तक झारखंड में शीतलहर का अलर्ट
RELATED ARTICLES


