Homeझारखंडभाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे। होटल सैनी के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला के नेतृत्व में प्रदेश अध्‍यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान ढोल-नगाड़े, फूल माला और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां छिन्नमस्तिका से झारखंड की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।

वहीं इस दौरान आदित्‍य साहु का शहर के तीन मंडलों के अध्यक्ष चितरपुर ओवरब्रिज, छत्तरमांडू चौक और कोठार चौक पर स्वागत किया गया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्‍व मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, निरंजन वर्मा और संतोष साव ने किया।

लापता बच्चों की बरामदगी में बजरंग दल की भूमिका सराहनीय

मौके पर आदित्य साहू ने रांची से लापता हुए बच्चों के बारे में कहा कि 13 दिनों से लापता बच्चों को बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, अनिल कुमार, डब्ल्यू साव और सन्नी नायक ने खोज निकाला। साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस मामले में चितरपुर के बासुदेव प्रजापति, मंडल अध्यक्ष निरंजन बर्मा, जुगेश महतो, रमेश बर्मा और शेखर चौधरी की भी अहम भूमिका रही।

मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय का घेराव कर दबाव नहीं बनाते और बजरंग दल के कार्यकर्ता सजगता नहीं दिखाते, तो बच्चों की सुरक्षित वापसी संभव नहीं हो पाती। उन्होंने सरकार से इन कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान और सहयोग देने की मांग की।

मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, रंजीत सिन्हा, राजीव जायसवाल, रंजन फौजी, दिलीप सिंह, राजीव रंजन, भीम सेन चौहान, दिनेश प्रसाद, प्रवीण कुमार सोनू सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments