HomeBlogसांसद प्रदीप वर्मा ने विमान हादसे में अजीत पवार के निधन पर...

सांसद प्रदीप वर्मा ने विमान हादसे में अजीत पवार के निधन पर जताया शोक

रांची : राज्य सभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के महाराष्ट्र स्थित बारामती में हुए विमान हादसे में निधन पर बुधवार काे गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस दुखद और हादसे में अन्य लोगों की भी जान चली गई, जो अत्यंत पीड़ादायक है। वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को इस कठिन घड़ी में सहनशक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments