चतरा। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ के पास सड़क हादसे में चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद सिंह (70) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रह्लाद सिंह सड़क किनारे खडे थे। इसी दौरान एक गैस लड़े वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना को दी। सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
