अधजली महिला का शव बरामद, पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच पड़ताल

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव के सुनसान इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने खेत में एक अज्ञात महिला का अधजला शव देखा। सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव बुरी तरह जला हुआ था। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा, चेहरा, कमर के नीचे गंभीर रूप से झुलसे हुए पाए गए। शव पर गुलाबी रंग का पजामा था, जो आधा जला हुआ मिला। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में पहचान छिपाने तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से झारखंड और ओडिशा सीमा से सटे रामपुर के सुनसान इलाके में शव को लाकर ज्वलनशील पदार्थ से आग के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *