रील बनाते वक्त हाई टेंशन करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक गंभीर

बोकारो। बोकारो रेलवे गुड शेड के हम्प यार्ड में रविवार को एक हादसा सामने आया, जहां रील बनाने और सेल्फी लेने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 7 दोस्तों का एक समूह यार्ड में पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक ट्रेन के ऊपर चढ़कर फोटो खींचवा रहा था, तभी वह 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।

घटना को देख उसके साथी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

बताया गया कि अभिमन्यु को झुलसता देख उसे बचाने के प्रयास में बारी को-ऑपरेटिव निवासी कौशिक शर्मा भी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि कौशिक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि अभिमन्यु बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के समय वहां मौजूद अन्य दोस्त—आदित्य राज , सूयस कुमार सिंह, शिवराज सहाय, सक्षम कुमार और मो. नाफिस आलम में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल भेजा गया। आरपीएफ की ओर से राहत कार्य किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिमन्यु चटर्जी का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। लोगों ने इसे बेहद दुखद और लापरवाही का परिणाम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *