4 वर्षीया बच्ची की सिर में अपराधियों ने मारी गोली,पुलिस जांच में जुटी

सहरसा।जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव में रविवार को अज्ञात अपराधियों ने एक चार वर्षीय बच्ची को गोली मार दी।

आलोक कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 9 बजे सौर बाजार थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में एक चार वर्षीय बच्ची को गोली मारकर घायल कर दिया गया है।

घटना की सूचना के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिर डॉग स्क्वायड की टीम और डीआईयू की टीम के साथ एसआईटी टीम का गठन किया गया था। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात अपराधियों को चिन्हित कर किए जाने का प्रयास किए जा रहे थे। बच्ची फिलहाल इलाजरत है। पीड़ित बच्ची के परिजन में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। हालांकि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लेने और सभी आरोपी की भी गिरफ्तारी कर लेने की बात पुलिस पदाधिकारी बता रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *