
दिन – रविवार
संवत्सर नाम – रौद्र
युगाब्दः- 5128
विक्रम संवत् – 2083
शक संवत् – 1948
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – सौम्य (उत्तर)
ऋतु – बसन्त
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्लपक्ष
तिथि – दशमी रात्रि 08:33 बजे तक
नक्षत्र – मघा रात्रि 10:48 बजे तक
योग – वृद्धि रात्रि 12:48 बजे तक
करण – तैतिल
सूर्योदय – 05:34
सूर्यास्त – 06:26
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
पाक्षिक सूर्य – अश्विनी नक्षत्र में
आज का व्रत-त्योहार:- आधुनिक भारत के महान गणितज्ञ एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी *श्रीनिवास अयंगर रामानुजन* पुण्यतिथि
राहु काल – सायं 04:30 से 06:00 बजे तक
कल (27 अप्रैल सोमवार) का व्रत-त्योहार:- *मोहिनी एकादशी व्रत* (सभी के लिए),*भद्रा* (दिन 08:09 बजे से रात्रि 07:46 बजे तक),*भरणी नक्षत्र का सूर्य* (रात्रि 03:56 बजे से),सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण विकास के अग्रदूत *मणिभाई भीमभाई देसाई* जन्म दिवस
सुविचार
*जिस स्थान पर तुम्हारे स्वाभिमान की बलि चढाई जाए,उस स्थान को श्मशान समझकर तुरंत त्याग देना ही श्रेष्ठ है।*
कुसुमस्तवकस्येव द्वयी वृत्तिर्मनस्विनः।
मूर्ध्नि वा सर्वलोकस्य शीर्यते वन एव वा। ।
*भावार्थ:- स्वाभिमानी व्यक्ति की स्थिति फूलों के गुच्छे की तरह दो ही प्रकार की होती है- या तो वह समाज के मस्तक पर सुशोभित होता है,या फिर वन में ही रहकर गुमनाम (समाप्त) हो जाता है।*
सर्वे भवन्तु सुखिनः
सौजन्य:- सुशील कुमार पाण्डेय-प्राचार्य
आर्षविद्या शि•प्र•सेवा संस्थान-वेद विद्यालय
