Homeफीचरमनोरंजन'द ओडिसी' की शानदार शुरुआत, पहले दिन 20 करोड़ रुपये से अधिक...

‘द ओडिसी’ की शानदार शुरुआत, पहले दिन 20 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कारोबार

मुंबई। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म The Odyssey ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। पहले ही दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कारोबार करते हुए नोलन की फिल्मों के प्रति भारतीय दर्शकों के उत्साह को एक बार फिर साबित किया।

पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का नेट कारोबार

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 17.40 करोड़ रुपये का नेट और 20.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया। देशभर में इसके 8,413 शो प्रदर्शित किए गए। दिनभर में फिल्म की औसत दर्शक उपस्थिति 27.75 प्रतिशत रही, जो रात के शो में बढ़कर 40.56 प्रतिशत तक पहुंच गई।

अंग्रेजी संस्करण को सबसे ज्यादा दर्शक

फिल्म की कमाई में अंग्रेजी संस्करण का सबसे बड़ा योगदान रहा।

  • अंग्रेजी: 13.75 करोड़ रुपये
  • हिंदी: 1.90 करोड़ रुपये
  • तेलुगु: 1.10 करोड़ रुपये
  • तमिल: 65 लाख रुपये

आईमैक्स संस्करण का दिखा जबरदस्त क्रेज

भारत में फिल्म के प्रीमियम आईमैक्स और अन्य बड़े प्रारूपों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुंबई और पुणे समेत कई शहरों में प्रीमियम शो के टिकट 700 रुपये से लेकर 3,200 रुपये तक बिके। फिल्म की मजबूत अग्रिम बुकिंग का असर पहले दिन की कमाई पर भी साफ दिखाई दिया।

शानदार कलाकारों से सजी फिल्म

फिल्म में मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड और जेंडया प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments