रिपोट । शेख अशरफ अली
सिल्ली। कुशवाहा जागरण मंच सिल्ली की बैठक शुक्रवार को सुंदर कुंज मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को सुबह 8 बजे से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंडप टोला पहुंचेगी यात्रा
कांवड़ यात्रा की शुरुआत मुरी स्थित स्वर्णरेखा नदी के हिंडालको घाट से होगी। श्रद्धालु यहां से पवित्र जल लेकर सिल्ली के मंडप टोला स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक और आरती का आयोजन किया जाएगा। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
शिव भक्तों से शामिल होने की अपील
मंच के अध्यक्ष मुकेश कोईरी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक होगी। उन्होंने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में कुशवाहा जागरण मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


