HomeBreaking NewsCM ऑफिस से लेकर BSE तक... एक ई-मेल ने पूरे मुंबई को...

CM ऑफिस से लेकर BSE तक… एक ई-मेल ने पूरे मुंबई को कर दिया अलर्ट

मुंबई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल सुबह करीब 9.21 बजे महापौर की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया था। ई-मेल में महापौर की आधिकारिक गाड़ी और कार्यालय के केबिन, मुंबई मेट्रो, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएससी), महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, बृहन्मुंंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय और अन्य कई कार्यालयों का भी उल्लेख करते हुए 15 अगस्त से पहले हमले की धमकी दी गई थी। ई-मेल में खलिस्तान समर्थक नारे और कुछ व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए थे। इसमें अभिभावकों को बच्चों को स्कूल न भेजने और लोगों को मेट्रो से यात्रा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी। धमकी देने वाले ने दावा किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से महापौर के कार्यालय और बीएससी में दोपहर 1.11 बजे, मुख्यमंत्री कार्यालय में 2.11 बजे तथा कई बीएमसी कार्यालयों में 3.11 बजे आईईडी विस्फोट किए जाएंगे। पिछले कुछ महीनों में महापौर के कार्यालय को मिला यह तीसरा धमकी भरा ई-मेल है।यह संदेश मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट जारी किया है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड की टीमों ने बीएमसी मुख्यालय सहित सभी संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली। एहतियात के तौर पर कुछ इमारतों को खाली भी कराया गया। तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, मुंबई की महापौर रितु तावड़े और शहर के प्रमुख ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकीभरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमों ने ई-मेल में उल्लेखित सभी प्रमुख स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इस मामले की छानबीन साइबर पुलिस की टीम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments