Homeझारखंडखूंटीविश्व स्तनपान सप्ताह के तहत खूंटी में निकली जागरूकता रैली

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत खूंटी में निकली जागरूकता रैली

खूंटी। विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर इम्पीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, निर्मला देवी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, जमुवादाग (खूंटी) के तत्वावधान में शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्तनपान के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था।

रैली की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई, जो खूंटी चौक और मुख्य बाजार क्षेत्र से होकर पुनः कॉलेज परिसर पहुंची। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक डॉ. शैलेश कुमार, प्राचार्य, संकाय सदस्य, कर्मचारी तथा बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर लोगों को स्तनपान के लाभों की जानकारी दी। “मां का दूध शिशु का पहला और सर्वोत्तम आहार”, “जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध” और “स्तनपान अपनाएं, स्वस्थ भविष्य बनाएं” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि स्तनपान शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार और समाज का दायित्व है कि माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments