Homeझारखंडहेमंत सरकार ने राज्य को पूरी तरह बर्बाद किया : शिवराज

हेमंत सरकार ने राज्य को पूरी तरह बर्बाद किया : शिवराज

रांची। केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रविवार को रांची से मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गये। इस दौरान पत्रकाराें से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग इस बार भाजपा को वोट देने जा रहे हैं। साथ ही कहा कि यह चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव है। मौजूदा गवर्नमेंट ने स्टेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। शिवराज ने कहा कि हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं। स्थानीय लेवल पर भी टीम शानदार काम कर रही हैं। मौजूदा सरकार ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यह स्टेट को बचाने का चुनाव है। आये दिन यहां से नगदी बरामद की जाती है। आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने जा रहे हैं। विदिशा जाने के बाबत उन्होंने कहा कि हमारा निर्वाचन क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार की तरह है। कई सालों से लोगों का रिश्ता कायम है। आज वहां जाकर दीदियों से भी मुलाकात करूंगा। हमलोग बस प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को रांची में भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान उन्होंने झामुमो पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब ये पार्टी परिवारवाद से हटकर पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गयी है। इससे पहले उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर आगामी चुनाव पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments