Homeझारखंडरांचीरांची एसएसपी ने छह इंस्पेक्टर का किया तबादला

रांची एसएसपी ने छह इंस्पेक्टर का किया तबादला

रांची : रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने छह इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इससे संबंधित आदेश सोमवार को एसएसपी कार्यालय से जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार राम कुमार वर्मा को बुंडू थाना, विमल किंडो को धुर्वा, आलोक सिंह को अरगोड़ा, अनिल कुमार तिवारी को ओरमांझी और दिग्विजय सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि आनंद कुमार मिश्रा को पुलिस केन्द्र रांची में पदस्थापित किया गया है।

सभी पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments