झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर काे

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव दाे चरणों में होंगे और 23 नवंबर को चुनावी परिणाम आयेगा। इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार काे की। केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 13 नवबंर और दूसरा 20 नवंबर को होगा। झारखंड में एक साथ 23 नवंबर को मतगणना होगी।उन्होंने बताया कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इसमें सामान्य 44, एसटी 28 और एससी 9 सीटें हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में 2.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 20281 क्षेत्रों में 29562 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। शहरी क्षेत्रों में 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों में 24520 मतदान केंद्र होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *