Homeझारखंडबीडी प्रसाद की इनोवा गाड़ी में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक...

बीडी प्रसाद की इनोवा गाड़ी में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, दो की हालत नाजुक

पलामू। ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद उर्फ बीडी प्रसाद की इनोवा गाड़ी में बुधवार रात लगभग एक बजे बाराचट्टी थाना (गया) के ताराचंडी पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर विजय शर्मा की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब घटी जब ब्रह्मदेव प्रसाद, मंतोष ठाकुर और विजय शर्मा रांची से गया जा रहे थे। दुर्घटना में ब्रह्मदेव प्रसाद और मंतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तुरंत गया के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनके समर्थक व परिवारजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। उनके परिवार और समर्थकों ने सरकार से इस हादसे की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments