Homeझारखंडनगदी की सूचना पर पुलिस  जीडी गोयनका स्कूल में कर रही  सर्च

नगदी की सूचना पर पुलिस  जीडी गोयनका स्कूल में कर रही  सर्च

रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नयाटोली स्थित जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को पुलिस के जरिये सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिली है कि स्कूल में भारी मात्रा में नगद पैसे रखे गए हैं, जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस की टीम स्कूल में सर्च कर रही है। रांची पुलिस के जरिये स्कूल में सर्च किया जा रहा है। स्कूल एक पॉलीटिकल पार्टी से जुड़े व्यक्ति का बताया जा रहा है। रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी मात्रा में नगद होने की सूचना पर कई डिपार्टमेंट के साथ स्कूल में सर्च किया जा रहा है। स्कूल में नगद होने की सूचना पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक टीम भी मौके पर नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक एक करोड़ रुपए से अधिक बरामद हो चुके हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार जिस पॉलीटिकल पार्टी से जुड़े नेता के स्कूल में सर्च किया जा रहा है, उसके घर पर भी एक टीम सर्च कर रही है। रांची पुलिस के कई डीएसपी और थानेदार सहित दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी एक साथ मिलकर इस कार्रवाई में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इस पैसे का इस्तेमाल झारखंड विधानसभा चुनाव में किया जाना था। ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments