Homeझारखंडधनबाद में मुर्दे भी महफूज नहीं, चूहों ने कुतर डाला मोर्चरी में...

धनबाद में मुर्दे भी महफूज नहीं, चूहों ने कुतर डाला मोर्चरी में रखा शव

धनबाद। देश की कोयला राजधानी धनबाद में अब मुर्दे भी महफूज नहीं रह गए हैं। जी हां, धनबाद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहाँ के एक निजी अस्पताल ‘असर्फी’ में मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया है। शर्मसार कर देने वाली यह सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, वह अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा कर शांत कराया।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ निवासी बोधि मंडल बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह जब मृतक का शव लेने उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देख वे सभी दंग रह गए। दरअसल मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया था। मृतक के कान, नाक और पैर को चूहों ने कुतर डाला था। यह देख परिजन काफी आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments