Homeझारखंडविधानसभा चुनाव संपन्न कराने आए आईटीबीपी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

विधानसभा चुनाव संपन्न कराने आए आईटीबीपी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

धनबाद। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आए आईटीबीपी के जवान ने बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में बने कैम्प में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृत जवान की पहचान रुद्रप्रयाग उत्तराखंड निवासी संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बना अस्थायी कैंप गोली चलने से गूंज उठा। गोली की आवाज केंप में स्थित संदीप कुमार सिंह के कमरे से आई थी। बताया जाता है कि उस वक्त संदीप कमरे में अकेला था। गोली की आवाज पर वहां रह रहे बटालियन के अन्य जवान कमरे में पहुंचे, तो वहां संदीप को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। साथी जवानों ने तत्काल उसे लेकर बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया। एसएनएमएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की पुष्टि करते हुए धनबाद के सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि चुनाव कार्य में धनबाद आए आईटीबीपी के जवान संदीप कुमार सिंह ने खुद को अपने सर्विस राइफल से गोली मार ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments