Homeझारखंडराज्यपाल का अभिभाषण कई मायनों में महत्वपूर्णः स्टीफन मरांडी

राज्यपाल का अभिभाषण कई मायनों में महत्वपूर्णः स्टीफन मरांडी

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण कई मायनों में महत्वपूर्ण है जो यहां की योजनाओं को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। जिम्मेदारी बढ़ी है। झारखंड की अस्मिता की रक्षा का दायित्व भी है। राज्य के सर्वांगिण विकास की बात अभिभाषण में है। स्थानीय भाषा को स्वीकृत और शिक्षकों की नियुक्ति की बात कही गई है। महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है। मंईयां सम्मान योजना से आर्थिक मदद मिल रही है। अंबेडकर लाइब्रेरी की बात कही गई है। स्थानीय नीति बनाकर रोजगार देने की बात कही गई है। झारखंड ने खेल में पहचान बनाई है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की बात कही गई है। क्षेत्रीय भाषा को सुदृढ़ करने के साथ मदरसा बोर्ड बनाने की बनाने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments