Homeअन्तर्राष्ट्रीयमहाराष्ट्र : मंत्री पद न मिलने से नाराज शिवसेना शिंदे समूह के विधायक...

महाराष्ट्र : मंत्री पद न मिलने से नाराज शिवसेना शिंदे समूह के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने दिया इस्तीफा

मुंबई : महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज शिवसेना शिंदे समूह के भंडारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नरेंद्र भोंडेकर ने बताया कि उन्हें मंत्री पद देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र भोंडेकर को शिवसेना शिंदे समूह पार्टी में उपनेता और विदर्भ समन्वयक पद दिया गया था। मंत्री पद न मिलने से नाराज भोंडेकर ने इन दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। नरेंद्र भोंडेकर ने विधानसभा चुनाव 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर भाजपा के अरविंद भालधरे को हराकर 23,677 वोटों से जीत हासिल की थी। शिवसेना के विभाजित होने के बाद भोंडेकर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया था। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना शिंदे समूह के टिकट पर चुनाव लड़कर नरेंद्र भोंडेकर ने कांग्रेस की पूजा थावकर को हराया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments