Homeझारखंडतेज रफ़्तार इनोवा ने पेड़ को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की...

तेज रफ़्तार इनोवा ने पेड़ को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के कुलडा जंगल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे एक पेड़ को जारदार टक्कर मार दी। इससे कार पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मामूली रूप से घायल हुआ।मृतकों में आशीष कुमार सिंह (31) और अरशद अली (30) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार आशीष कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के हुरहुरी गांव का रहने वाला था। वर्तमान में डोरंडा मणिटोला में रहता था, जबकि अरशद अली डोरंडा दर्जी मुहल्ला का रहने वाला था। इस घटना में इनोवा कार का चालक विजय कुमार सिंह घायल हो गया। वह औरंगाबाद का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार अरशद और आशीष गेल कंपनी में काम करते थे। सोमवार को वे कंपनी के काम से इनोवा कार से रनिया की ओर जा रहे थे। चालक विजय कुमार सिंह कार चला रहा था। रनिया जाने के क्रम में कुल्डा जंगल के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने और ऊपर के हिस्से की परखच्चे उड़ गये। आशीष और अरशद की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वैसे अरशद और विजय को एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। विजय का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में करने के बाद रांची ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, तोरपा थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव सिंह घटनास्थल पहुंचे। तोरपा थाना की पुलिस दोनों शवों को थाना ले आई। उनका पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल खूंटी में कराया जाएगा।

अरशद की मौत की खबर सुन तोरपा पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि अरशद के पिता नहीं हैं। घर में छोटा भाई है। अरशद घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। वह गेल में कंप्यूटर ऑपेरटर था। वहां से जो पैसे मिलते थे, उसी से घर चलता था। जबकि आशीष उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला का रहने वाला था। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर उसके बड़े भाई और अन्य स्वजन तोरपा पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments