Homeक्राइमचाईबासा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एसआई घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा...

चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एसआई घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रांची

चाईबासा। जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार सुबह नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट करने से एक कोबरा जवान घायल हो गया है। घायल जवान काे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के अपने दस्ताें के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने 7 अगस्त 2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया था। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी को लगा रखा था। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे छोटानागरा थानार्गत वनग्राम बालिबा के पास कोबरा बटालियन के जवान पहुंचे, तभी वहां लगे आईईडी में विस्फाेट हाेने से कोबरा 209 बटालियन में सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र दानी गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल एसआई काे पुलिस मुख्यालय रांची और सीआरपीएफ झारखंड के सहयोग से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments