Homeराष्ट्रीयस्लोवेनिया में भारतीय दूतावास पर हमले की भारत ने की निंदा

स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास पर हमले की भारत ने की निंदा

नई दिल्ली। भारत ने यूरोपीय देश स्लोवेनिया की राजधानी लजुब्लजाना स्थित भारतीय दूतावास परिसर को खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा निशाना बनाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। भारत ने संबंधित देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से ऐसे समूहों द्वारा फैलाए जा रहे घृणास्पद प्रचार और भ्रामक सूचनाओं पर भी गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया है।

वियना कन्वेंशन का किया उल्लेख

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वियना कन्वेंशन के अनुसार राजनयिक परिसरों की अभेद्यता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना मेजबान देश की जिम्मेदारी है। मंत्रालय ने कहा कि इस घटना को नई दिल्ली और लजुब्लजाना दोनों स्थानों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया गया है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भारत ने स्लोवेनियाई प्रशासन से इस निंदनीय घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भारतीय दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments