सत्संग के समापन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रह

रांची। सोनाहातु के बाजारटांड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रविवार को 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के सत्संग समापन के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के सहयोग से आयोजित हुआ।

स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी रक्तदाताओं का पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। संग्रहित रक्त को सदर अस्पताल, रांची के ब्लड सेंटर को सौंपा गया, जहां से जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर स्वयं रक्तदान करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि 18 से 60 वर्ष के सभी स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि इससे न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

शिविर में कई नियमित रक्तदाताओं ने भी भाग लिया, जिनमें धनेश कुशवाहा, सुरेंद्र महतो और रूपेश कुशवाहा सहित अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *