Homeराष्ट्रीयभूकंप से हिल गया इंडोनेशिया का सुलावेसी द्वीप

भूकंप से हिल गया इंडोनेशिया का सुलावेसी द्वीप

जकार्ता : इंडोनेशिया का सुलावेसी द्वीप बुधवार सुबह आए भूकंप से हिल गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 रही। इसने द्वीप में रह रहे निवासियों को घरों से बाहर भागने के लिए मजबूर कर दिया। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

अल अरेबिया न्यूज की खबर के अनुसार, इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:55 बजे आया। इसका का केंद्र पूर्वी बोलांग मोंगोंडो से 45 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था। इसका केंद्र समुद्र तल के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर था। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि सुनामी की कोई संभावना नहीं है।

सुलावेसी द्वीप भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। जनवरी 2021 में यहां आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 2018 में सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने 2,200 से अधिक लोगों की जान ले ली। इसके अलावा 2004 में देश के आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद आई सुनामी ने भारी तबाही मचाई। इस भू-गर्भीय हलचल में इंडोनेशिया में 170,000 से अधिक लोग मारे गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments