Homeझारखंडरांचीझारखंड में तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ेगा

झारखंड में तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ेगा

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में आनेवाले चार पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की सम्भावना है।

यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को व्यक्त की है। विभाग के अनुसार राज्य भर में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के लगभग 12 जिलों में मौसम में बदलाव हुआ था। इसके प्रभाव से रांची में भी शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी।

हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया।

वहीं शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, जमशेदपुर में 34.8, डालटेनगंज में 33.7 और बोकारो में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments