Homeफीचरमनोरंजनपुष्कर जोग और तानिया चटर्जी की जोड़ी ने 'हाय रे हाय' में...

पुष्कर जोग और तानिया चटर्जी की जोड़ी ने ‘हाय रे हाय’ में मचाई धूम

मुंबई । ‘हाय रे हाय’ को नकाश अजीज और अबोली गिरहे ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत सलिल अमृते ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि गाने के बोल खुद पुष्कर जोग ने लिखे हैं, म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अभिजीत दानी ने किया है और डांस कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी दिनेश शिरसाठ ने संभाली है। कैची बीट्स, लाइवली वोकल्स और स्टाइलिश विजुअल्स के साथ तैयार यह गाना दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करने वाला है। डांसिंग स्टार और अभिनेता पुष्कर जोग अपने खास स्वैग, हाई-वोल्टेज एनर्जी और दमदार डांस मूव्स के साथ नए म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। गाने में पुष्कर का फन और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं तानिया अपने ग्लैमरस लुक और आकर्षक अंदाज से वीडियो की रौनक बढ़ा रही हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री, चुलबुली अदाएं और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस ‘हाय रे हाय’ को और भी एंटरटेनिंग बना देती है। गाने को लेकर पुष्कर जोग ने कहा कि उन्होंने ‘हाय रे हाय’ को शुरुआत से ही दिल से एंजॉय किया और इसके लिरिक्स लिखने से यह प्रोजेक्ट उनके लिए और व्यक्तिगत हो गया। उन्होंने तानिया के साथ शूटिंग के अनुभव को भी शानदार बताया और उम्मीद जताई कि दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री और गाने की एनर्जी पसंद आएगी। वहीं, तानिया चटर्जी ने कहा कि गाने की एनर्जी ने उन्हें पहली बार सुनते ही आकर्षित किया और पुष्कर के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments