Homeझारखंडआईईडी विस्फोट में घायल तीन जवानों का रांची में चल रहा इलाज

आईईडी विस्फोट में घायल तीन जवानों का रांची में चल रहा इलाज

पश्चिमी सिंहभूम/रांची। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बुधवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बालीबा के पास जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से आईईडी प्लांट किया था। इसके अलावा, नक्सलियों ने रास्ते में गड्ढा कर लोहे का तीर (स्पाइक होल) भी लगाए थे, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 197 बटालियन के एसी जीजे साई, एचसी/आरओ वीटी राव और सीटी/जीडी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची लाकर राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों से झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता और आईजी अखिलेश झा ने राज अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, नोछु, अनल, असीम मडल, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हासदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments