Homeझारखंडसीता सोरेन पर उनके ही पूर्व पीए ने तानी बंदूक

सीता सोरेन पर उनके ही पूर्व पीए ने तानी बंदूक

धनबाद : भाजपा नेता सह शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन की हत्या करने का प्रयास किया गया है। हालांकि हमले में वह बाल बाल बच गईं। यह जानलेवा प्रयास उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया हैं । घटना धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान घटी।

बताया जाता है कि सीता सोरेन गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कतरास पहुंची थीं। इस दौरान वह सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रुकी थीं। जहां उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष पहले से होटल के कमरे में मौजूद था। सीता सोरेन जैसे ही होटल के कमरे में घुसी वैसे ही देवाशीष घोष ने उनपर पिस्टल तान दिया और फायर करने का प्रयास किया। हालांकि इससे पहले कि वह गोली चला पाता, सीता सोरेन की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने देवाशीष घोष को दबोच लिया।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवाशीष के पास से दो पिस्टल बरामद किया है। मामले को लेकर डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि सीता सोरेन के पीए देवाशीष मनोरंजन घोष के खिलाफ सीता सोरेन पर पिस्टल तानने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित

के पास से पुलिस ने पिस्टल भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया यह घटना धनबाद के सोनोटेल होटल में बीती देर रात की घटी है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments