Homeझारखंडझारखंड में रविवार से सताएगी गर्मी

झारखंड में रविवार से सताएगी गर्मी

रांची : झारखंड में रविवार से गर्मी सताएगी। रविवार से राज्य के सभी जिलों में तापमान अधिक वृद्धि दर्ज की जायेगी। इससे लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार और शनिवार दो दिनों तक तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन रविवार से इसमें अधिक बढोत्तरी होने की सम्भावना है।

अभिषेक आनंद ने कहा कि उत्तर पश्चिम की ओर से आनेवाली हवाओं की वजह से तापमान में अधिक बढोत्तरी नहीं हो रही है, लेकिन हवा की गति कम होते ही लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा।

वही रांची का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री, न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री, जमशेदपुर का 32.1, न्यूनतम तापमान 14.6, डालटेनगंज का 30.6, न्यूनतम तापमान 10.6 रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments