Homeझारखंडबाराती वाहन में डीजे गाड़ी ने मारी टक्कर, चार की मौत

बाराती वाहन में डीजे गाड़ी ने मारी टक्कर, चार की मौत

पलामू : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी चौक से दो किलोमीटर दूर ब्रहकुरवा गांव में बुधवार की रात डीजे गाड़ी ने बाराती सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह बारातियों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया है। जैसे ही सभी ब्रहकुरवा गांव में पहुंचे की डालटनगंज की ओर से जा रही डीजे गाड़ी ने सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सवारी गाड़ी पलट गई। गाड़ी के पलटने से ऊपर बैठे बाराती नीचे गिरते ही वाहन से दब गए। ज्यादातर बारातियों के पैर चपेट में आये। दो बारातियों की मौत मौके पर हुई जबकि दो ने एमएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बारात विश्वनाथ सिंह के बेटे की जा रही थी, जिनकी मौत हुई सारे रिश्तेदार और गांव के बताए गए हैं। जख्मी भी रिश्तेदार और गांव के हैं। मृत बरातियों में विकास सिंह(17) , चंदन यादव(14) , 22 साल के विकेश कुमार(22) और विशेष कुमार सिंह(15) शामिल हैं। घायलों में दीपक कुमार सिंह, कंचन कुमार सिंह, राहुल, अखिलेश सहित अन्य शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। सूचना मिलने पर तरहसी और मनातू थाना प्रभारी नीरज कुमार और निर्मल उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे किया। घायलों को इलाज के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद डीजे गाड़ी मौके से फरार हो गई है। हालांकि डीजे के कई सामान मौके पर गिर गए थे, उसे जब्त कर लिया गया है। डीजे वाहन पांकी का बताया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी है। गुरुवार सुबह एमएमसीएच में घायलों ने घटना की पूरी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार मनातू प्रखंड की रंगेया पंचायत के चुनका पसिया गांव से बारात सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव जा रही थी। एक सवारी गाड़ी में बाराती नीचे ऊपर सवार थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments