Homeअन्तर्राष्ट्रीयबंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव : प्रधानमंत्री

बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में गुरुवार को सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि अलीपुरद्वार की भूमि विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ी है। इस समृद्ध भू-भाग पर इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ से क्षेत्र का विकास होगा। इस परियोजना की लागत 1010 करोड़ रुपये से अधिक है। इसका उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान करना है। इससे 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। इस परियोजना के तहत लगभग 19 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जाएगी, जिससे वाहनों के लिए संकुचित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल स्वच्छ और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह परियोजना केवल पाइपलाइन का कार्य नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं की ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ का उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments