HomeBlogझारखंड में पहली बार डिफेंस एक्सपो, रांची से शुरू हुआ ईस्ट टेक...

झारखंड में पहली बार डिफेंस एक्सपो, रांची से शुरू हुआ ईस्ट टेक 2025

रांची : राजधानी रांची में मंगलवार से ईस्ट टेक 2025 डिफेंस एक्सपो का आगाज़ हो गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान रांची पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर पूर्व सैनिकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे राजभवन गए और एक विशेष कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रहा। जनरल चौहान ने बच्चों को ऑपरेशन से जुड़ी रणनीति, चुनौतियों और सेना की भूमिका विस्तार से बताई। उन्होंने युवाओं को सेना में करियर अवसरों, प्रशिक्षण और अनुशासन व जीवन मूल्यों पर प्रेरित किया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। बुधवार से रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (19 से 21 सितंबर) की शुरुआत होगी। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री सोरेन की उपस्थिति की संभावना जताई गई है। झारखंड में पहली बार आयोजित हो रहे इस डिफेंस एक्सपो में स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में 200 से अधिक रक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़े विक्रेता भाग लेंगे, जिनमें 50 से अधिक एमएसएमई और स्टार्टअप्स भी शामिल हैं। गौरतलब है कि ईस्ट टेक की शुरुआत 2022 में गुवाहाटी से हुई थी। इसके बाद 2023 में शिलांग और 2024 में कोलकाता में सफल आयोजन हुआ। अब 2025 में रांची इसका मेजबान बना है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय औद्योगिक भागीदारी को मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments