Homeझारखंडझारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा के कल से कमजोर पड़ने की संभावना

झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा के कल से कमजोर पड़ने की संभावना

रांची। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान मोंथा उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे पश्चिमी झारखंड से होते हुए उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बिहार की ओर बढ़ने और शनिवार तक धीरे-धीरे कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में मौसम में सुधार होने की संभावना है। वहीं तूफान मोंथा के चलते राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में 75 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा झारखंड के जिन इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई उनमें रांची में 10 मिमी, झिकपानी में 73.8 मिलीमीटर, जरमुंडी 48.2 मिमी, महेशपुर में 46, फतेहपुर में 40.8, पाकुरिया में 40.2, बहरागोरा और पुटकी में 38.2 मिमी, रामगढ़ में 33.4, मैथन में 33.1 मिमी और घातशिला में 32.6 मिमी सहित राज्य के अन्य इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और ठंड में वृद्धि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments