धनबाद के विधायक राज सिन्हा चुने गए झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक

रांची : झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर धनबाद से विधायक राज सिन्हा को वर्ष 2025 के लिए “भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की बैठक में आज सर्वसम्मति से राज सिन्हा को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। राज सिन्हा धनबाद विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भाजपा के टिकट पर धनबाद से लगातार तीसरी बार विधायक के लिए 2024 में निर्वाचित हुए थे। सर्वश्रेष्ठ विधायक चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, स्टीफन मरांडी, रामचंद्र सिंह, नवीन जयसवाल, पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक आनंद मोहन और प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम शामिल थे। समिति ने सर्वश्रेष्ठ विधायक के साथ-साथ छह सर्वश्रेष्ठ विधानसभा कर्मियों का भी चयन किया है। सभी को स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चयनित कर्मियों में शामिल हैं- संतोष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, मती नीलम कुजूर, प्रशाखा पदाधिकारी, मो. शाहिद हैदर, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, राकेश कुमार सिंह, पर्यवेक्षक उद्यान, मन्नू राम, अनुसेवक और रवीन्द्र पाल, अनुसेवक। पुरस्कार वितरण 22 नवंबर 2025 को झारखंड विधानसस्थापना दिवस समारोह के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल राज सिन्हा को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और 51,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान करेंगे। वहीं उत्कृष्ट कर्मियों को मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और 21,000 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *