Homeफीचरमनोरंजनआमिर खान ने गौरी स्प्रैट को बताया जीवन का ‘आशीर्वाद’, 5 जुलाई...

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को बताया जीवन का ‘आशीर्वाद’, 5 जुलाई को हो सकती है शादी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेता भव्य समारोह में शादी करेंगे या फिर इसे निजी रखेंगे। अब आमिर ने स्वयं इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी शादी की योजनाओं का खुलासा किया है।आमिर ने गौरी स्प्रैट को अपनी जिंदगी का ‘आशीर्वाद’ बताते हुए कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि गौरी उनकी जिंदगी में आईं। अभिनेता के मुताबिक, गौरी के साथ उन्हें सुकून और स्थिरता का एहसास होता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनकी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ उनके रिश्ते गहरे और सम्मानजनक रहे, लेकिन वे रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल सके। आमिर का कहना है कि अब उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी को एक नई दिशा मिल गई है। सूत्रों के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को विवाह बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, समारोह को पूरी तरह निजी रखने की तैयारी की जा रही है। आमिर की इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि उनकी शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि यह एक साधारण पंजीकृत विवाह होगा, जो घर पर ही आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही शामिल होंगे। आमिर ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी शादी को लेकर इतना शोर क्यों मच रहा है। उनका मानना है कि लोगों को उनकी फिल्मों और काम में अधिक दिलचस्पी लेनी चाहिए, न कि उनकी निजी जिंदगी में।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments