Homeफीचरमनोरंजन'आवारापन 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बन...

‘आवारापन 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बन लौटे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लगभग 19 साल बाद इमरान हाशमी एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार शिवम पंडित के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी इस एक्शन-थ्रिलर के ट्रेलर में बदला, मुक्ति और भावनात्मक संघर्ष की झलक देखने को मिलती है। दमदार एक्शन, गहरे इमोशंस और बैकग्राउंड म्यूजिक ने ट्रेलर को दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। ट्रेलर में शिवम पहले से अधिक परिपक्व और अपने अतीत के बोझ के साथ नजर आता है, जो कहानी को पहले भाग से जोड़ता है।

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी जारा की भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि शबाना आजमी नफीसा के किरदार में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि शिवम पंडित की अधूरी कहानी का भावनात्मक और रोमांचक विस्तार है।

फिल्म का संगीत भी इसकी बड़ी खासियत माना जा रहा है। मिथून, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अखिल सचदेवा और वासिफ अहमद ने संगीत तैयार किया है, जबकि गीत सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं। ट्रेलर में सुनाई देने वाला ‘तेरा मेरा रिश्ता’ गीत भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स प्रस्तुत ‘आवारापन 2’ का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments