नीतीश कुमार का आज शपथग्रहण

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। गुरूवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे आज 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। वही सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब नई सरकार में एक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे। वहीं उपनेता एक बार फिर से विजय कुमार सिन्हा का चुन लिया गया है। शपथ समारोह सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा।समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया। इससे पहले बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है।विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी CM होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी डिप्टी CM की शपथ ले सकते हैं। इधर, बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले JDU के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया। सूत्रों ने बताया कि जद(यू) अपने अधिकांश मंत्रियों को बरकरार रख सकता है, जबकि भाजपा कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) भी नई सरकार का हिस्सा होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *