Homeझारखंडसदर एसडीओ बने संजय कुमार पांडेय, समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया...

सदर एसडीओ बने संजय कुमार पांडेय, समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

पलामू। मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के दौरान अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

सुलोचना मीणा ने सौंपा प्रभार

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार पांडेय इससे पहले नीमडीह के अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नति के बाद उन्हें मेदिनीनगर सदर एसडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। सुलोचना मीणा का स्थानांतरण देवघर नगर आयुक्त के पद पर हुआ है।

कार्यालय का किया निरीक्षण

पदभार संभालने के बाद संजय कुमार पांडेय ने अनुमंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों एवं लंबित मामलों की जानकारी ली।

जनता की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

नवनियुक्त एसडीओ ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, विधि-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होना चाहिए। पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

टीम भावना से काम करने का आह्वान

संजय कुमार पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments