Homeक्राइमसिल्ली में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो टीपर जब्त

सिल्ली में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो टीपर जब्त

रिपोट : शेख अशरफ अली

सिल्ली। सिल्ली पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात दो बालू लदे टीपर वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्ली थाना क्षेत्र के पांचू-जरूवाडीह मार्ग पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन संख्या JH01GU2031 और JH01FR0125 को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों टीपरों को जब्त कर सिल्ली थाना लाया गया।

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खनन एवं परिवहन से संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments