HomeBlogट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जला , खलासी किसी...

ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जला , खलासी किसी तरह भाग निकला

खूंटी : जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा लौह अयस्क लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। झुलसे खलासी को तत्काल तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम और एसआई अमरेंद्र कुमार मंडल मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस की सूचना के एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।

एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हुई है और खलासी गंभीर रूप से घायल है। मृतक और घायल दोनों की पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments